फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   jammu kashmir news

Rajouri News: विकास कार्यों की समीक्षा कर मिशन युवा लाभार्थियों को वितरित किए स्वीकृति पत्र

विज्ञापन
jammu kashmir news
राजोेरी के लोहरकोट वाइब्रेंट विलेज पहुंचे कमिश्नर सेक्रेटरी विक्रमजीत सिंह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


राजोेरी। कमिश्नर सेक्रेटरी कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज विक्रमजीत सिंह ने राजोेरी जिले के सीमावर्ती वाइब्रेंट विलेज लोहडरकोट का दौरा कर केंद्र सरकार की वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के अंतर्गत चल रही विकासात्मक पहल की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने गांव में आधारभूत ढांचे, संपर्क सुविधाओं तथा रोजगार एवं स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया।
दौरे के दौरान उनके साथ अभिषेक शर्मा, एडीसी सुंदरबनी रामकेश शर्मा, सीपीओ मकसूद अहमद, डीडीई मोहम्मद नवाज सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं सेक्टोरल अधिकारी मौजूद रहे। लोहडरकोट पहुंचने पर आयुक्त सचिव ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं तथा गांव में चल रहे विकास कार्यों के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया। ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, इंटरनेट तथा संचार सेवाओं से जुड़ी आवश्यकताओं को अधिकारियों के समक्ष रखा।
विज्ञापन

विक्रमजीत सिंह ने कहा कि सरकार सीमावर्ती गांवों के समग्र और सतत विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों से इन क्षेत्रों को मजबूत बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती और दूरदराज क्षेत्रों में सड़क संपर्क, बिजली व्यवस्था, इंटरनेट सेवाएं और टेलीविजन कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि वहां रहने वाले लोगों को भी शहरी क्षेत्रों जैसी सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सीमा से लगे गांवों को आत्मनिर्भर, आधुनिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के दौरान आयुक्त सचिव ने मिशन युवा के तहत चयनित लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी वितरित किए। उन्होंने युवाओं को सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सहायता का प्रभावी उपयोग कर स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा उद्यमिता को बढ़ावा देकर स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा किए जा सकते हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

विक्रमजीत सिंह ने विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास परियोजनाओं को तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और विकास कार्यों की नियमित निगरानी की जाए। दौरे को लेकर स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि सरकार की यह पहल सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास को नई दिशा देगी तथा बुनियादी सुविधाओं में सुधार से लोगों का जीवन स्तर बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed