{"_id":"6a00eb9fec4650187e0663d5","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-107217-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: वीर सैनिकों की असाधारण बहादुरी त्याग और समर्पण को नमन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: वीर सैनिकों की असाधारण बहादुरी त्याग और समर्पण को नमन किया
Mon, 11 May 2026 02:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
Updated Mon, 11 May 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर एएलजी राजोेरी में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित फोटो स्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर रविवार को एएलजी राजोेरी में स्थित वॉल ऑफ फेम में श्रद्धांजलि समारोह करवाया गया। इस कार्यक्रम में ऑपरेशन के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों की असाधारण बहादुरी, त्याग और समर्पण को नमन किया गया।
इसकी अध्यक्षता राजोरी में स्थित सेना की ऐस ऑफ स्पेड्स डिवीजन के जीओसी मेजर जनरल कौशिक मुखर्जी ने की। उन्होंने शहीद वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित कर राष्ट्र की सुरक्षा में उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों, गणमान्य व्यक्तियों और छात्रों ने भाग लिया।
समारोह के दौरान ‘शौर्य मशाल विद पुष्पांजलि’ को ऐस ऑफ स्पेड्स डिवीजन के ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए सभी सैनिकों को समर्पित किया गया। इसके पश्चात छात्रों ने देशभक्ति और गर्व की भावना के साथ मशाल मार्च निकाला।
विज्ञापन
इस मार्च से राष्ट्रीय एकता, साहस और बलिदान का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। राजोेरी के विभिन्न प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों, जिनमें दून इंटरनेशनल स्कूल राजोेरी, बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल राजोेरी और आर्मी गुडविल पब्लिक स्कूल राजोेरी के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
छात्रों की भागीदारी ने समारोह को भावनात्मक और देशभक्ति से ओत-प्रोत बना दिया। लोगों ने ऑपरेशन सिंदूर के वीर सैनिकों की ओर से प्रदर्शित वीरता, निस्वार्थ सेवा और देशभक्ति के आदर्शों को बनाए रखने का संकल्प दोहराया।