{"_id":"6990e37050ae2817c00a265e","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-106578-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: फिजिकल एजुकेशन टीचर निलंबित, हेडमास्टर को कारण बताओ नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: फिजिकल एजुकेशन टीचर निलंबित, हेडमास्टर को कारण बताओ नोटिस जारी
Sun, 15 Feb 2026 02:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
सीईओ राजोरी का हाई स्कूल पलमा का औचक निरीक्षण
राजोरी। मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) मोहम्मद हाफिज शेख ने सरकारी हाई स्कूल पलमा में तैनात स्टाफ की नियमितता, समयनिष्ठता, अनुशासन और संस्थान के शैक्षिक कार्यप्रणाली का आकलन करने के लिए औचक निरीक्षण किया। इस दौरान यह देखा गया कि हाई स्कूल पलमा के प्रधानाचार्य लगातार तीन दिन तक बिना अनुमति के ड्यूटी से अनुपस्थित थे। इसके परिणामस्वरूप खराब शैक्षिक पर्यवेक्षण और संस्थान का असंतोषजनक कार्य देखने को मिला।
इस दौरान यह भी देखा गया कि खेल अवधि के बहाने स्कूल के समय में 8वीं कक्षा के छात्र स्कूल परिसर के बाहर घूमते पाए गए, जबकि संबंधित शारीरिक शिक्षा शिक्षक (पीईटी) उस समय ड्यूटी से अनुपस्थित थे और निरीक्षण के दौरान देर से आए। संस्थान के अनुशासन और उचित कार्यप्रणाली को बनाए रखने के हित में सीईओ ने कड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार को एक आदेश जारी कर कौशल कुमार फिजिकल एजुकेशन टीचर यानि शारीरिक शिक्षा शिक्षक (पीईटी) हाई स्कूल पलमा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है जो लागू सेवा नियमों के तहत आगे की जांच के अधीन है। निलंबन की अवधि के दौरान वह जोनल शिक्षा अधिकारी, बलजराला के कार्यालय में अटैच रहेंगे और सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना स्टेशन नहीं छोड़ेंगे। उन्हें नियमों के अनुसार निर्वाह भत्ता मिलेगा। इसके अलावा स्कूल के खराब प्रबंधन और समग्र खराब कार्यप्रणाली का अवलोकन किया गया, जिसके लिए हाई स्कूल पलमा के प्रधानाचार्य सुक्रिता गंडोतरा को लिखित स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा हाई स्कूल पलमा के सभी शिक्षक स्टाफ सदस्यों को स्कूल की कार्यक्षमता बनाए रखने में खराब प्रदर्शन के लिए विस्तृत लिखित स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया जाता है।