फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   jammu kashmir news

Rajouri News: साजी बगला मंगोटा स्थित सरकारी स्कूल का निर्माण 12 साल बाद भी अधूरा

विज्ञापन
jammu kashmir news
राजोरी। जिले के थन्नामंडी शिक्षा जोन के अंतर्गत आने वाले साजी बगला मंगोटा स्थित सरकारी प्राथमिक विद्यालय का निर्माण कार्य शुरू हुए 12 साल से ज्यादा समय बीत गया, लेकिन भवन अभी भी अधूरा है। हैरानी की बात यह है कि आज तक भवन की स्लैब (छत) भी नहीं बिछाई गई है, जिससे छात्रों को किराए के मकान में अपनी शिक्षा जारी रखने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्कूल निर्माण के लिए जमीन स्थानीय निवासी मोहम्मद राशिद नज्जर ने दान की थी। हालांकि न केवल भवन अभी भी अधूरा है, बल्कि ज़मीन देने वाले को अधिकारियों से कोई मुआवजा भी नहीं मिला है।
विज्ञापन

अभिभावकों और ग्रामीणों ने उचित सुविधाओं की कमी पर चिंता व्यक्त की है और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि किराए के परिसर में पढ़ने वाले छात्रों को जगह की कमी, खराब वेंटिलेशन और सुरक्षा संबंधी समस्याओं सहित कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता ने अब राजोेरी के उपायुक्त से इस मामले में हस्तक्षेप करने और यह सुनिश्चित करने की पुरज़ोर अपील की है। कहा कि निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा हो और भूमि दाता को बिना किसी देरी के मुआवज़ा दिया जाए। निवासियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed