फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   jammu kashmir news

Rajouri News: बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे का राजोरी में पुष्पवर्षा से स्वागत

विज्ञापन
jammu kashmir news
 बूढ़ा अमरनाथ यात्रा का राजोरी में भव्य स्वागत। - फोटो : rajori news
राजोरी। पुंछ के मंडी स्थित बूढ़ा अमरनाथ यात्रा सोमवार से शुरू हो गई। दस दिन चलने वाली यात्रा के पहले जत्थे का राजोरी के यात्रा मैदान में स्वागत किया गया। राजोरी पहुंचने पर स्वागत के लिए बनाए गए आधार शिविर में बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा कमेटी और राजोरी वासियो की ओर से फूल बरसा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

यात्रा के पहले जत्थे के स्वागत के लिए राजगुरु श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी विश्वात्मानंद सरस्वती जी महाराज के साथ-साथ, कमेटी अध्यक्ष ठाकुर कमल सिंह, डीआईजी पुलिस राजोरी-पुंछ रेंज तेजिन्द्र सिंह, उपायुक्त अभिषेक शर्मा सहित भाजपा महिला मोर्चा की महिला सदस्य, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ता और अन्य लोग शामिल रहे। जैसे ही यात्रियों का जत्था यात्रा ग्राउंड पहुंचा, बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

ढोल नगाड़ों की थाप पर नाच कर यात्रियों ने खूब आनंद उठाया और राजोरी वासियों से मिले प्रेम और स्नेह का आभार प्रकट किया। यात्रियों को जलपान कराकर स्वामी जी व अन्य ने यात्रा को झंडी दिखाई। यात्रियों पर फूल बरसाकर कड़ी सुरक्षा के बीच पुंछ के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed