फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   jammu kashmir news

Rajouri News: राजोरी-थन्नामंडी-सुरनकोट मार्ग पर गिरी पस्सी, लोगो ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
jammu kashmir news
राजोरी। राजोेरी-थन्नामंडी-सुरनकोट मार्ग पर रविवार को मैग्गी मोड़ के पास भारी पस्सी गिरने के कारण एक तरफा यातायात ठप रहा। वहीं, लोगों ने भी सड़क जाम करके जोरदार प्रदर्शन कर रोष प्रकट किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि राजोेरी-थन्नामंडी-सुरनकोट रोड को डबल लेन करने के लिए कार्य ग्रेफ द्वारा वर्ष 2019 में शुरू किया गया था, लेकिन 6 साल बीत जाने के बाद भी काम मुकम्मल नहीं हुआ। कई जगहोें पर प्रोटेक्शन वॉल और डंगे नहीं बनाए गए।
विज्ञापन

कई स्थानोें पर डंगे नहीं बनाए गए। कई स्थानोें पर बनाई गई प्रोटेक्शन वाॅल में कम गुणवत्ता वाली सामग्री का प्रयोग किया गया। इससे उक्त सड़क पर पस्सियां गिरने का सिलसिला बार-बार सामने आता है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि बार-बार पस्सियां गिरने से उनकी फसल वाली भूमि को भी नुकसान पहुंच रहा है। इतना ही नहीं रविवार को मैग्गी मोड़ के पास जहां पस्सी गिरी है, उसके साथ ही कब्रिस्तान है और इससे कब्रिस्तान को भी नुक्सान हुआ है और यदि एक या दो बार और ऐसा होता है तो कब्रिस्तान के ढहने का खतरा हो सकता है। ऐसे में शवों का बाहर आना भी सम्भव है। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन और एलजी सरकार से गुहार लगाते हुए कहा कि वह ग्रेफ विभाग को कड़े निर्देश जारी करे कि पस्सियों को रोकने के लिए जगह-जगह प्रोटेक्शन वाल और डंगे बनाए जाएं ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed