{"_id":"68701e6f86fca2e6b40bb04c","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-104987-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: राजोरी में दूसरे दिन भी जारी रहा संयुक्त सर्च ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: राजोरी में दूसरे दिन भी जारी रहा संयुक्त सर्च ऑपरेशन
विज्ञापन
राजोरी। जिले के लाम सेक्टर के लोहा कठा क्षेत्र में आतंकवादियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन वीरवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। सैन्य सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लाम के उक्त क्षेत्र में बुधवार को तीन से चार संदिग्ध लोगों की गतिविधि देखी गई थी।
इसके बाद बड़े पैमाने पर घेराबंदी करके क्षेत्र मे सेना, पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया था, जोकि वीरवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान सुरक्षाबलों ने खोजी कुत्तों और ड्रोन की मदद से चप्पा चप्पा खंगाला, लेकिन फिलहाल कोई भी आतंकवादी या संदिग्ध व्यक्ति उनके हाथ नहीं चढ़ा है। सूत्रों के अनुसार बुधवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस के उच्च अधिकारी एसएसपी, डीआईजी, सेना के उच्च अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे थे। वीरवार को भी पूरे सर्च ऑपरेशन के दौरान सेना और पुलिस के अधिकारियों ने स्वयं निगरानी की, लेकिन फिलहाल हाथ खाली रहे।
वहीं सुरक्षाबलों ने आम जनता से भी अपील की है कि वह भी किसी भी संदिग्ध या अजनबी व्यक्ति को देखें तो तत्काल पुलिस या सेना को सूचित करें। समाचार लिखे जाने तक क्षेत्र मे घेराबंदी जारी थी।