{"_id":"68701db9248786b6d204e450","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-104984-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैक स्पॉट की पहचान कर सड़कों की हालत सुधारे बीआरओ : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लैक स्पॉट की पहचान कर सड़कों की हालत सुधारे बीआरओ : डीसी
विज्ञापन
राजोरी। जिला उपायुक्त अभिषेक शर्मा ने वीरवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति (डीआरएससी) की बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए अब तक उठाए गए कदमों की समीक्षा की और प्रयासों को और सुचारु बनाने के लिए कई निर्देश जारी किए। उन्होंने जिले भर में सड़क सुरक्षा उपकरण, पट्टी चिह्न, गति सीमा संकेतक लगाने और चिह्नित दुर्घटना-प्रवण स्थानों का सुरक्षा ऑडिट करने की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया।
श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर उपायुक्त ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) को परिवहन, यातायात और लोक निर्माण विभाग के साथ समन्वय करके सभी ब्लैक स्पॉट का दौरा करने को कहा। उन्होंने यात्रियों, सेना के काफिलों और जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे ब्लैक स्पॉट की तत्काल पहचान और सुधार पर जोर दिया।
विज्ञापन
यातायात की भीड़भाड़ और पार्किंग संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए उपायुक्त ने विभागीय भूमि को निर्दिष्ट पार्किंग क्षेत्रों के रूप में उपयोग के लिए नियमित करने और उचित दस्तावेजीकरण करने का निर्देश दिया। अधिकारियों को सड़क किनारे की गतिविधियों को सुव्यवस्थित करने और अतिक्रमणों से बचने के लिए स्ट्रीट वेंडिंग के लिए क्षेत्रों की पहचान करने और उन्हें अधिसूचित करने के निर्देश दिए गए।