{"_id":"67c4b10a05eb0a0e6f00686f","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-104036-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: राजोरी जिले में पहली ई-एफआईआर धर्मसल पुलिस स्टेशन में दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: राजोरी जिले में पहली ई-एफआईआर धर्मसल पुलिस स्टेशन में दर्ज
विज्ञापन
राजोेरी। जिले में पुलिस स्टेशन धर्मसल ने जिले की पहली इलेक्ट्रॉनिक प्राथमिकी (ई-एफआईआर) दर्ज की है। शिकायत व्हाट्सएप के जरिये दर्ज की गई, जो क्षेत्र के कानून प्रवर्तन प्रयासों में एक मील का पत्थर साबित हुई।
ई-एफआईआर शाह मोहम्मद पुत्र हशु गुज्जर, निवासी कोट चड़वाल तहसील खवास, जिला राजोेरी द्वारा दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि 2 मार्च की दोपहर करीब एक बजे जब वे पास के जंगल में अपने मवेशियों के लिए चारा इकट्ठा कर रहे थे, तो उनका सामना अब्दुल पुत्र सिराज दीन मोहम्मद शफी और अन्य लोगों से हुआ। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलोज की और हमला किया।
दूरदराज के इलाके में रहने के कारण शाह मोहम्मद व्यक्तिगत रूप से पुलिस स्टेशन नहीं जा पाए, जहाँ परिवहन की कोई तत्काल सुविधा नहीं थी। हालांकि, राजोेरी जिले में नए आपराधिक कानूनों पर जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेने के बाद उन्हें ईमेल या व्हाट्सएप के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक रूप से एफआईआर दर्ज करने के विकल्प के बारे में बताया गया था। पुलिस स्टेशन धर्मसल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ई-एफआईआर दर्ज की।