{"_id":"67c4b3756cc4198efc0c43dd","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-104033-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी टूर्नामेंट : जमोला क्लब 21 अंकों से विजयी रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी टूर्नामेंट : जमोला क्लब 21 अंकों से विजयी रहा
विज्ञापन
विजेता ट्राफी के साथ।
- फोटो : rajori news
राजोरी। पुलिस और जनता के बीच संबंधों को मजबूत करने के निरंतर प्रयास में रेंज पुलिस मुख्यालय राजोेरी ने जिला पुलिस लाइंस राजोेरी में एक कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया। 19 फरवरी को शुरू हुए इस टूर्नामेंट में रविवार को फाइनल मैच जमोला कबड्डी क्लब और कोटरंका कबड्डी क्लब के बीच खेला गया। इसमें जमोला कबड्डी क्लब 21 अंकों की शानदार बढ़त के साथ विजयी हुआ।
फाइनल मैच के समापन के बाद तेजिंदर सिंह डीआईजी राजोेरी-पुंछ रेंज, गौरव सिकरवार एसएसपी राजोेरी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने खिलाड़ियों को उनके समर्पण कौशल और दृढ़ता के लिए सम्मानित किया।
डीआईजी पुलिस ने अनुशासन, टीम वर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धी भावना को बढ़ावा देने में खेलों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए सभी भाग लेने वाली टीमों और अधिकारियों की सराहना की। कार्यक्रम का समापन दोनों फाइनलिस्ट टीमों को ट्रॉफी, पदक और नकद पुरस्कार वितरित करने के साथ हुआ।