{"_id":"67c4b3b94733d578060efdb6","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-104030-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: राजोरी में सेना ने दिया कारपेंटर और इलेक्ट्रीशियन का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: राजोरी में सेना ने दिया कारपेंटर और इलेक्ट्रीशियन का प्रशिक्षण
विज्ञापन
राजोरी। सेना ने ऑपरेशन सद्भावना के तहत राजोेरी जिले के ताई क्षेत्र में कारपेंटर और इलेक्ट्रीशियन कैडर के लिए कौशल विकास शिविर का समापन हो गया।
सेना ने कारपेंटरी और इलेक्ट्रीशियन कैडर के युवाओं को उनके भविष्य के प्रयासों में सहायता के लिए राष्ट्रीय कौशल विकास निगम प्रमाण पत्र और टूल किट प्रदान किए।
कारपेंटर कैडर का आयोजन 7 सप्ताह की अवधि में पराट में किया गया, जबकि इलेक्ट्रीशियन कैडर का आयोजन 6 सप्ताह की अवधि में कलाल में किया गया। इन कौशल विकास कार्यक्रमों को प्रतिभागियों को आधुनिक तकनीकों और व्यावहारिक ज्ञान से लैस करने, उनके रोजगार की संभावनाओं को बढ़ाने और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए डिजाइन किया गया था। प्रतिभागियों ने इस बहुमूल्य अवसर के लिए सेना के प्रति आभार व्यक्त किया, जो उन्हें सार्थक रोजगार पाने या अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने में सक्षम बनाएगा।
सेना के अधिकारियों ने युवाओं से बातचीत भी की और उन्हें बेहतर कॅरिअर के अवसरों के लिए कौशल विकास को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।