फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   jammu kashmir news

Rajouri News: बच्चों की मौत के सदमे में चल बसे दादा

विज्ञापन
jammu kashmir news
राजोरी। बड्डाल गांव निवासी मोहम्मद असलम के तीन बच्चों की अज्ञात बीमारी से मौत का सदमा दादा मोहम्मद युसूफ सहन नहीं कर पाए।
विज्ञापन

उन्हें सोमवार रात 8 बजे जीएमसी में भर्ती किया गया था, लेकिन रात 9:30 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मोहम्मद युसूफ का अपना कोई बच्चा नहीं था। उन्होंने असलम को गोद लेकर उसकी परवरिश कर उसका विवाह कराया। वह असलम और उसके बच्चों के साथ एक हीं घर में रहते थे। 3 बच्चों की मौत की खबर सुनकर 62 वर्षीय मोहम्मद युसूफ को सदमा लगा और उन्होंने खाना पीना छोड़ दिया और वो सदमे मे चले गए।

सीएचसी कोटरंका के एक डॉक्टर ने बताया कि जब उन्हें कोटरंका के अस्पताल में लाया गया था वो सदमे में थे और वो मूत्र नहीं कर पा रहे थे। कोटरंका में उनको प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी राजोरी में रेफर किया गया। जीएमसी के डॉक्टर के अनुसार बुजुर्ग को गहरा सदमा लगा था। उनकी हालत नाजुक थी। फिलहाल उनमे ऐसा कोई लक्षण नहीं पाया गया, जैसे लक्षण मरने वाले तीन बच्चों मे पाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed