फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   jammu kashmir news

Rajouri News: हमारे बच्चों का न उपचार हो रहा, न मौत के कारणों का पता चल पा रहा

विज्ञापन
jammu kashmir news
राजोरी। जिले की कोटरंका सब डिवीज़न के बड्डाल गांव में पिछले करीब डेढ़ माह में 10 बच्चों समेत 12 लोगों की अज्ञात बीमारी से हुई मौतों से लोगों में दहशत का माहौल है। मौतों के पीछे कारण का पता नहीं चलने से लोगों में बहुत अधिक गुस्सा और रोष भी है।
विज्ञापन

रविवार को बीमार पड़े छह बच्चों के परिजनों ने रोते हुए बताया कि न हमारे बच्चों का उपचार हो रहा, न ही मौत के पीछे का कारण पता चल पा रहा है तो उन्हें इलाज के लिए क्यों ले जाते हो। उन्होंने कहा कि यदि जम्मू में उपचार नहीं हो पाता तो उनको चंडीगढ़ क्यों नहीं भेजते।
विज्ञापन

महिलाओं ने रोष प्रकट करते हुए बताया कि रविवार को हमारे 3 बच्चों को जबरदस्ती यहां से उपचार के बहाने ले गए थे। हमारे 3 बच्चे सामान्य थे। बच्चे भी जाना नहीं चाहते थे, लेकिन ज़बरदस्ती उनको भी ले गए। उन्होंने आरोप लगाया कि बच्चों को इलाज में बहुत दुख पहुंचता है। उन्हें इंजेक्शन से छलनी कर दिया जाता है। इसके बाद शव घर भेज देते हैं। पहले मारे गए बच्चों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी तक नहीं आई तो अब पोस्टमार्टम क्यों कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने गुहार लगाई कि हमारे बच्चों को कहीं मत ले जाओ उन्हें हमारे पास हीं रहने दो। उधर बड्डाल और आसपास के अन्य गांवों मे दहशत का माहौल है। सूत्रों के मुताबिक लोग इतने डरे और सहमे हुए हैं कि वो किसी से बात करने से भी कतराते हैं। लोग अपने बच्चों को लेकर इतने चिंतित हैं कि बच्चों को किसी के सामने भी नहीं आने दे रहे और उन्हें घरों में छुपा रखा है। लोगों ने जिला प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग से गुहार लगाई कि जल्द से जल्द मौत के पीछे कारणों को सार्वजनिक किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed