{"_id":"67856dbb5c135054bc00642a","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-103606-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: जीएमसी राजोरी के सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: जीएमसी राजोरी के सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
राजोरी। जीएमसी राजोरी में अस्थायी रूप से तैनात किए गए सफाई कर्मचारियों को पिछले करीब 8 माह से वेतन नहीं मिला है। बकाया वेतन जल्द जारी करने की मांग को लेकर सोमवार को सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी।
जीएमसी परिसर मे हड़ताल व धरना प्रदर्शन के दौरान महिला और पुरुष सफाई कर्मचारियों ने ठेकेदार और जीएमसी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाज़ी की। प्रदर्शनकारियो ने कड़ा रोष प्रकट करते हुए बताया कि उन्हें पिछले करीब 8 महीने से वेतन नहीं मिला है। कमर तोड़ महंगाई मे बिना वेतन के गुज़ारा करना संभव नहीं है। कई माह से बच्चों की स्कूल की फीस नहीं दी।
उन्होंने बताया कि ज़ब भी अपने वेतन के लिए जीएमसी के प्रिंसिपल या चिकित्सा अधीक्षक के पास जाते हैं तो वो कहते हैं कि आपको एक़ ठेकेदार ने नियुक्त किया हुआ है और ठेकेदार हर माह अपना फंड्स ले जाता है। सफाई कर्मियों को वेतन ठेकेदार ने ही देना होता है। प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मियों ने बताया कि ठेकेदार को कई महीनों से देखा भी नहीं है और वो हमारा फोन भी नहीं उठाता है। ऐसे में हम लोगों को वेतन नहीं मिल रहा और हर रोज़ हमारी परेशानी बढ़ती ही जा रही है।
विज्ञापन
वहीं करीब 2 घंटे के प्रदर्शन और हड़ताल के बाद मौक़े पर पहुंचे चिकित्सा अधीक्षक ने उन्हें भरोसा दिलाया कि उनके बकाया वेतन को जारी करने के लिए ठेकेदार से पूछा जाएगा। उन्हें जल्द वेतन मिलेगा। इस आश्वासन के बाद हड़ताल खत्म कर कर्मचारी काम पर लौट गए।