फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   jammu kashmir news

Rajouri News: जिला विकास उपायुक्त ने पुंछ में प्रमुख विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया

विज्ञापन
jammu kashmir news
पुंछ जिले में चल रही विकास परियोजनाओं का निरीक्षण करते जिला विकास उपायुक्त पुंछ - फोटो : katra
पुंछ। जिले चल रही विकास परियोजनाओं की निगरानी के लिए बुधवार को जिला विकास उपायुक्त पुंछ विकास कुंडल ने पुंछ शहर में विभिन्न परियोजनाओं का व्यापक दौरा किया। निरीक्षण में यूटी कैपेक्स के तहत नंगाली साहिब में बाढ़ सुरक्षा कार्य, डिंगला विश्वविद्यालय परिसर, मंडी में मैगपाई स्मॉल हाइडल प्रोजेक्ट, चंडक-मंडी हाइडल प्रोजेक्ट, पंचायत घर कलानी का निर्माण जैसे महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे शामिल थे।
विज्ञापन

एसई पीएचई, सीपीओ, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी (आरएंडबी), एक्सईएन जेपीडीसीएल और सीईओ शिक्षा और अन्य अधिकारियों सहित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उपायुक्त ने प्रत्येक परियोजना की प्रगति का मूल्यांकन किया। उन्होंने डिंगला विश्वविद्यालय परिसर, नंगाली साहिब में बाढ़ सुरक्षा उपायों, पंचायत घर कलानी निर्माण आदि पर काम में तेजी लाने की आवश्यकता पर जोर दिया। दौरे के दौरान उपायुक्त ने स्थानीय निवासियों से भी बातचीत की जिन्होंने अपनी मांगें रखीं। उन्होंने ध्यान से सुना और जनता को आश्वासन दिया कि उनकी वास्तविक मांगों पर तुरंत ध्यान दिया जाएगा।

पुंछ जिले में चल रही विकास परियोजनाओं का निरीक्षण करते जिला विकास उपायुक्त पुंछ

पुंछ जिले में चल रही विकास परियोजनाओं का निरीक्षण करते जिला विकास उपायुक्त पुंछ- फोटो : katra

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed