{"_id":"679a8d02e95e8a44430d05d8","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-10-1-jmu1040-534151-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: पीओके में सक्रिय आतंकियों के 25 ठिकानों पर छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: पीओके में सक्रिय आतंकियों के 25 ठिकानों पर छापे
विज्ञापन
राजोरी। आतंकियों का सफाया करने और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में सक्रिय आतंकियों के मंसूबे विफल करने के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने नियंत्रण रेखा के पार सक्रिय आतंकियों के 25 ठिकानों पर छापे मारे। छापों के दौरान राजोरी जिले में बड़े पैमाने पर पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद कीं।
जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों ने जम्मू संभाग में करीब 24 स्थानों पर आतंकियों की तलाश में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया था। इस अभियान की समाप्ति के एक दिन बाद पुलिस ने सक्रिय आतंकवादियों के ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए उनके घरों पर छापे मारे गए। अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई का उद्देश्य ऊंचाई वाले इलाकों, एलओसी के पास वन क्षेत्रों में छिपे और पीओके में सक्रिय आतंकियों को सर्दियों में वारदात करने से रोकना भी है। सीआरपीएफ जवानों ने ऑपरेशन के दौरान पुलिस की सहायता की।
सीमा पार अभी 370 से अधिक आतंकी सक्रिय हैं। जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी होने और सुरक्षाबलों की मूवमेंट कम होने पर ये घुसपैठ की कोशिश में रहते हैं। पुलिस के मुताबिक नौशेरा, थानामंडी, दरहाल, कोटरंका, बुधल, मंजाकोट और चिंगस सहित कई स्थानों पर आतंकियों के घरों से महत्वपूर्ण दस्तावेज हाथ लगे हैं।
विज्ञापन
एसएसपी गौरव सिकरवार ने बताया कि राजोरी में दर्ज एक एफआईआर को लेकर छापे मारे गए। यह मामला राजोरी में सक्रिय आतंकवादी नेटवर्क से संबंधित है। यह संगठन जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-ताइबा जैसे प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के साथ मिलकर जम्मू-कश्मीर में ओवरग्राउंड वर्कर को सक्रिय करने के लिए काम कर रहा है।
आतंकी असगर के भाइयों के घर एक घंटे तक चली तलाशी
बुधवार सुबह करीब 9.50 बजे शहर के पास टुंडी तरार में इफ्तिखार हुसैन और उनके भाई मोहम्मद परवाज के घरों पर छापा मारा गया। यहां एक घंटे से अधिक समय तक चली तलाशी के दौरान कुछ नहीं मिला। इनका भाई मोहम्मद असगर उर्फ बिल्ला उर्फ काका आतंकवादी है और इस समय नियंत्रण रेखा पार से देशविरोधी गतिविधियों में लिप्त है। पुलिस के मुताबिक, एनआईए की विशेष अदालत से सर्च वारंट के आधार पर तलाशी ली गई।