{"_id":"675a8fc7af2d84836e0a512d","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-10-1-jmu1040-500497-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: तीन शिक्षकों के सहारे 180 बच्चे स्कूल की इमारत भी खस्ताहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: तीन शिक्षकों के सहारे 180 बच्चे स्कूल की इमारत भी खस्ताहाल
विज्ञापन
राजोरी। जिले के कोटरंका शिक्षा जोन के अंतर्गत आने वाले दो कमरों वाले सरकारी हाई स्कूल की इमारत खस्ताहाल है। यहां बच्चों के बैठने के लिए उचित व्यवस्था न होने से अभिभावकों में शिक्षा विभाग के प्रति रोष है। अभिभावकों ने स्कूल के लिए सरकार से विशेष पैकेज की मांग की है।
जिले के बुद्धल में आते गुंडी गांव के हाई स्कूल में बुनियादी सुविधाएं न होने से बच्चों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। स्कूल का आगे का भाग कच्चा है। इसके चलते उसमें पानी जमा हो जाता है। स्कूल में 180 बच्चे और तीन शिक्षक हैं, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
भारतीय जनता पार्टी के नेता मंजूर नाइक ने भी स्कूल की खराब स्थिति पर चिंता जताई तथा कहा कि राजोेरी के कोटरंका उपमंडल के कई स्कूलों की स्थिति खराब है तथा इसमें तत्काल सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने मामले में उपराज्यपाल प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की। स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सरकारी हाई स्कूल गुंडी 66 साल पुराना है। मुद्दा हमारे संज्ञान में है और हमने संस्थान में बुनियादी ढांचा सुविधाओं का प्रावधान सुनिश्चित करने के लिए प्रस्ताव रखा है। जल्द ही और शिक्षक उपलब्ध कराए जाएंगे।