{"_id":"60d77e498ebc3e3435612fe0","slug":"international-drug-abuse-day-rajouri-news-jmu2381965164","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौशेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौशेरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौशेरा। रेड रिबन क्लब ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस को मनाने के लिए शनिवार को जीडीसी नौशेरा में ऑनलाइन पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। जम्मू-कश्मीर राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के सहयोग से आजादी का अमृत महोत्सव प्रोग्राम के अंतर्गत इस दिवस को पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के जरिए मनाने का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशीली दवाओं के उपयोग के खतरनाक प्रभावों से जागरूक करना और इन पदार्थों के सेवन से जुड़े जोखिम कारकों को उजागर करना था।
जम्मू-कश्मीर के विभिन्न संस्थानों के विद्यार्थियों से इस अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर कुल 20 पोस्टर प्राप्त हुए। प्रतिभागियों ने अपने रचनात्मक चित्रों के माध्यम से विभिन्न प्रकार की दवाओं के दुष्प्रभावों को अच्छी तरह से व्यक्त किया। डॉ. श्वेता स्वरूप ने सर्वश्रेष्ठ पोस्टरों में से शीर्ष तीन का चयन किया। इस प्रतियोगिता में आरएस पुरा जीडीसी के विद्यार्थी प्राची भगत और राहुल कुमार ने पहला स्थान साझा किया। वहीं, जीडीसी नौशेरा की संजना शर्मा ने दूसरा और जीडीसी नौशेरा के गगनदीप चौधरी और टिया सूरी ने तीसरा स्थान पाया। इस गतिविधि का आयोजन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरिंदर कुमार और रेड रिबन क्लब की नोडल अधिकारी प्रो. पूजा देवी की देखरेख में हुआ।