फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   inogration

राजोरी में जल शक्ति केंद्र स्थापित

विज्ञापन
inogration
राजोेरी में जल शक्ति केंद्र का उद्घाटन करते उपायुक्त राजेश के. शवन।
राजोेरी। जिला प्रशासन ने जल शक्ति केंद्र (जेएसके) की स्थापना की है। जिसने काम करना शुरू कर दिया है। इसका उद्घाटन उपायुक्त राजेश के. शवन ने शुक्रवार को किया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन जल संसाधनों के संरक्षण और बचाव के लिए बहुआयामी रणनीति पर काम कर रहा है। इस संबंध में जनता का सहयोग मांगा है। जल जीवन मिशन के तहत सभी घरों में नल का पानी उपलब्ध कराने के लिए 1240 करोड़ रुपये की 264 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। काम निविदा चरण में है और जिले के सभी घरों को जलापूर्ति नल के साथ प्रदान किया जाएगा। केंद्र पानी के संरक्षण के लिए की जा रही पहल के बारे में जानकारी के प्रसार, पेयजल सुविधाओं के मामले में आम जनता को आवश्यक लाभ प्रदान करने के लिए शुरू की गई योजनाओं के अलावा जनता का पंजीकरण सहित कई पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करेगा। जेएसके हेल्पलाइन नंबर 01962263503 पर डायल करके विशेष रूप से पानी से संबंधित शिकायतें की जा सकती है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने जिले के लोगों से भी पानी बचाने की आदत विकसित करने और कीमती प्राकृतिक संसाधनों का विवेकपूर्ण तरीके से उपयोग करने का आग्रह किया ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए इसे बचाया जा सके। उन्होंने विभिन्न गतिविधियों में बाद में उपयोग के लिए वर्षा जल के संरक्षण के लिए रूफ टॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग, परकोलेशन पिट, चेक डैम, डायवर्सन ड्रेन, सड़क के किनारे की नालियों सहित रेन वाटर हार्वेस्टिंग को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उद्घाटन अवसर पर एसई जेपी सिंह, एक्सईएन मुश्ताक अहमद, एक्सईएन मेकेनिकल भूपिंदर सिंह, नितिन हंगलू, एईई जुल्फिकार अली चौधरी, विक्रांत शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed