फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   inogration

फिंस अकादमी का राजोरी में उद्घाटन किया गया

विज्ञापन
inogration
inogration - फोटो : RAJOURI
राजोरी। पीर पंजाल क्षेत्र की अपनी तरह की पहली डिफेंस अकादमी का मंगलवार को उद्घाटन किया गया। उत्तरी रक्षा अकादमी नामक अकादमी का उद्घाटन जवाहर नगर क्षेत्र में लेफ्टिनेंट कर्नल अभिषेक भापकर ने किया। लेफ्टिनेंट कर्नल ने बताया कि ऑपरेशन सद्भावना के तहत उक्त अकादमी में सेना ने 30 छात्रों की सीडीएस बैच की शुरुआत की। इसमें इन छात्रों को सीडीएस लिखित परीक्षा के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा, जो अगले साल 20 फरवरी तारीख को आयोजित किया जाएगा। लेफ्टिनेंट कर्नल अभिषेक ने युवाओं को सेना में शामिल होने के निजीकरण के अलावा अन्य लाभों के बारे में जानकारी दी व उन्हें सेना में भर्ती हो देश की सेवा के लिए प्रेरित किया। अकादमी चेयरमैन जीशान अंजुम ने कहा कि राजोरी, पुंछ और रियासी के लोगों की उन्नत शारीरिक विशेषताओं को ध्यान में रखते हुए यह अकादमी खोली गई है, क्योंकि उक्त जिलों के युवा हमेशा शारीरिक परीक्षा में बेहतर अंक लाते हैं, लेकिन उचित मार्गदर्शन और प्रेरणा की अनुपलब्धता के कारण लिखित परीक्षा मे असफल होते हैं। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि वे रैलियों की तारीखों का इंतजार न करें। 45 दिनों के कोचिंग का लाभ उठाएं और लिखित रूप से तैयार हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed