फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Inflammatory speech on eight case

भड़काऊ भाषण पर आठ पर मामला

Sun, 22 Mar 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/राजोरी
ब्यूरो, अमर उजाला/राजोरी Updated Sun, 22 Mar 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
Inflammatory speech on eight case

दराज  में एक समुदाय के आठ लोगों के खिलाफ भड़काऊ भाषण का मामला दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले दराज क्षेत्र में किसी कार्यक्रम में एक सुमदाय के कुछ लोग इकट्ठा हुए थे। इस दौरान वहां दूसरे समुदाय के खिलाफ कुछ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए भड़काऊ बातें कही गईं।

जब दूसरे समुदाय के लोगों को वीरवार को उन बातों का पता उन्होंने इस की निंदा करते हुए प्रदर्शन किया। कुछ लोगों ने बुद्धल थाने के एसएचओ से मुलाकात कर भड़काऊ भाषण देने वालों के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन


पुलिस ने दराज निवासी मिशरी खान की लिखित शिकायत पर उसी क्षेत्र के करीब आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
इस संबंध में एसएचओ बुद्धल प्रमोद सिंह ने बताया कि पुलिस ने आठ लोगों फजल हुसैन, मोहम्मद रफी, शमसदीन, शमस तबरीज, मोहम्मद रजाक, मोहम्मद असलम , मोहम्मद रजाक और मोहम्मद इखलाक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरे समुदाय के लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो वह लोग सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed