{"_id":"5eb01bbd8ebc3e9046021d55","slug":"in-pak-shelling-16-goats-and-sheep-died73","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक सेना की गोलाबारी में बकरवाल समुदाय की भेड़ बकरियों की मौत. रविवार की रात को पाकिस्तान सेना ने बरसाए थे जमकर गोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक सेना की गोलाबारी में बकरवाल समुदाय की भेड़ बकरियों की मौत. रविवार की रात को पाकिस्तान सेना ने बरसाए थे जमकर गोले
पाक सेना की गोलाबारी में मरी हुई बकरियां
- फोटो : AMAR UJALA
Link Copied
पाक सेना की गोलाबारी में बकरवाल समुदाय की भेड़ बकरियों की मौत. रविवार की रात को पाकिस्तान सेना ने बरसाए थे जमकर गोले संवाद न्यूज़ एजेंसी राजोरी. रविवार की रात को पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर से संघर्ष विराम का उल्लंघन कर भारतीय क्षेत्रों में जमकर मोर्टार शैल दागे थे. रात को पाकिस्तानी की गोलाबारी में जहां एक तरफ लोगों में काफी दहशत का माहौल बना रहा तो वहीं दूसरी तरफ बकरवाल समुदाय के परिवारों की पेड़ बकरियों की दर्दनाक मौत भी हुई. जानकारी के अनुसार जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पीर पंजाल की पहाड़ियों से हो कर कश्मीर घाटी जाने वाले 2 परिवार रात को मंजाकोट के तरकुंडी इलाके मै थे। रात को जब पाकिस्तानी सेना ने गोलाबारी शुरू की तो परिवार के सदस्य तो अपनी जान बचाने के लिए यहाँ वहां छिप गए, लेकिन लेकिन उनकी बेड बकरियां पाकिस्तानी सेना की गोली का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि बकरवाल समुदाय के दो परिवारों की करीब 16 भेड़ बकरीया पाकिस्तान की गोलाबारी में मौत का शिकार हो गई। वही रात को पाकिस्तानी गोलाबारी का आलम यह था कि मजा कोर्ट तहसील के साथ-साथ राजोरी में भी पाकिस्तानी गोलाबारी की आवाज सुनने को मिल रही थी। जिन इलाकों में गोलाबारी हो रही थी वहां तो दहशत थी, उसके अलावा राजोरी शहर व आसपास के क्षेत्र में बी रात भर लोग दहशत में ही रहे। बता दें कि रविवार की रात को पाकिस्तानी सेना ने मंजा कोर्ट के नक्का, पंजगराई, तरकुंडी और गंभीर मुगला क्षेत्रों में जमकर मोटार गोले दागे थे. वहीं भारतीय सेना ने भी पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया था और रात को करीब 2:00 बजे तक दोनों और सिर्फ कोलाबारी का सिलसिला जारी रहा था
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।