{"_id":"60ec88f58ebc3ef6f43bf9c3","slug":"illegal-construction-rajouri-news-jmu239310327","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाया
विज्ञापन
राजोरी। सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाने के लिए जिला प्रशासन ने ठोस कदम उठाना शुरु कर दिया है। उनके बार-बार नोटिस देने के बाद भी जब भूमाफिया ने जमीन से कब्जा नहीं छोड़ा तो प्रशासन ने हरकत में आकर पुलिस की सहायता लेकर कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार सोमवार को दरहाल तहसील के मलहुत गांव में तहसीलदार मुमताज मिर्जा और एसएचओ जफर अमीन के नेतृत्व में पहुंची राजस्व एवं पुलिस टीम ने वर्षों से कब्जा जमाए भूमाफियाओं से करीब 335 कनाल और पांच मरले जमीन मुक्त कराई। साथ ही अवैध तरीके से कब्जा जमाकर किए पक्के निर्माण को भी जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया।
इस अवसर पर अधिकारियों ने चेताया कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मलहुत गांव निवासी अब्दुल गनी को सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाने के लिए नोटिस भी भेजा गया था, लेकिन उसने कब्जा नहीं हटाया। मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए अब्दुल गनी और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर भी दर्ज की गई है। उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई है कि भविष्य में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने या निर्माण करने का प्रयास भी न करें।