{"_id":"dec53fa64cdf59eeac21e7396d8bccaa","slug":"ia-picketing-against-phe-department-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचई विभाग के खिलाफ दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचई विभाग के खिलाफ दिया धरना
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Thu, 15 Jan 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
मंजाकोट तहसील के मलुत्ती पंचायत के ग्रामीणों ने बुधवार को डीसी कार्यालय पहुंच कर पीएचई विभाग के खिलाफ धरना दिया।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि करीब छह महीनों से उनके घरों में पीएचई सप्लाई से पानी नहीं आया है। पूर्व हेड मास्टर मोहम्मद अनवर ने बताया कि उनकी पंचायत में जिस लिफ्ट सिस्टम से पानी उनके घरों तक पहुंचता है, वह लिफ्ट करीब छह माह से खराब पड़ा है।
इस कारण हमारे घरों में पीएचई सप्लाई का पानी नहीं आने से लोगों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत में करीब 100 परिवार रहते हैं। हर किसी को पेयजल लेने घर से करीब चार से पांच किलोमीटर पैदल ही पेयजल लेने जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
महिलाएं और युवतियां भी पैदल ही पानी लेने इतनी दूर जाती हैं। प्रदर्शनकारियों ने एडीसी से मुलाकात कर उन्हें अपने परेशानियों से अवगत करवाया। एडीसी ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि वह विभाग के एक्सईएन से बात कर लिफ्ट को ठीक करवाने के लिए कहेंगे।
विज्ञापन