{"_id":"cb043faeb19105861ed14ffbc28f7e2d","slug":"hit-by-landmine-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारूदी सुरंग की चपेट में आया जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारूदी सुरंग की चपेट में आया जवान
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर रविवार को बारूदी सुरंग की चपेट में आने से सेना के एक जवान का पांव उड़ गया। उसे उपचार के लिए सैन्य अस्पताल पुंछ लाया गया। उसकी हालत स्थिर बताई जाती है। घायल लांसनायक एसआर लिम्बा सेना की 56 आर्टिलरी बटालियन में तैनात है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 11बजे नियंत्रण रेखा पर स्थित शाहपुर क्षेत्र में जोरदार विस्फोट हुआ। उसकी गूंज से क्षेत्र के लोग दहशत में आ गए। बताया जाता है कि क्षेत्र में तैनात सेना की गोरखा रेजिमेंट के साथ अटैच आर्टिलरी बटालियन का लांसनायक एसआर लिम्बा का पांव दुश्मन के लिए बिछाई बारूदी सुरंग पर पड़ गया।
विज्ञापन
हादसा तब हुआ, जब वह अन्य साथियों के साथ अग्रिम चौकी शेर की तरफ जा रहा था। धमाके के बाद उसके कुछ दूरी पर चल रहे साथियों ने उसे उठाकर करीबी चौकी पर पहुंचाया, जहां उसके उड़ चुके पांव का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे पुंछ नगर स्थित सैन्य अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
यहां देर शाम तक घायल जवान की हालत खतरे से बाहर बताई गई। गौरतलब है कि पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण नियंत्रण रेखा के पास दुश्मन की घुसपैठ रोकने के लिए बिछाई गई बारूदी सुरंगें बारिश और भूस्खलन से अपने स्थान से खिसक कर दूसरे स्थानोें तक पहुंच जाती हैं। इसका पता नहीं होने पर कई बार जवान उसकी चपेट में आ जाते हैं।