फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Hills also raised the issue of reservation

पहाड़ियों ने फिर उठाया आरक्षण का मुद्दा

Sat, 10 Jan 2015 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Sat, 10 Jan 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
Hills also raised the issue of reservation

करीब चार दशकों से एसटी दर्जे की मांग कर रहे पहाड़ी भाषा बोलने वाले लाखों लोगों ने जन आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि नई सरकार के गठन के बाद भी उन्हें एसटी दर्जा नहीं दिया गया तो वह आंदोलन की राह चुनेंगे।
शुक्रवार को आल जम्मू एंड कश्मीर पहाड़ी पीपुल्स मूवमेंट के बैनर तले पत्रकार वार्ता का आयोजन कर साफ कर दिया गया कि अब पहाड़ी और इंतजार नहीं करेंगे।

मूवमेंट के चेयरमैन शाहबाज मुगल ने पूर्व राज्य सरकार और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले चार दशकों से हमें मूर्ख बनाया जा रहा है।

जब भी चुनाव का समय आता है तो पहाड़ी लोगों को एसटी दर्जा देने का आश्वासन दिला कर वोट मांगे जाते हैं। लेकिन सत्ता में आते ही सब कुछ भूल जाते हैं।

पहाड़ी कल्चरल और वेलफेयर फोरम के प्रांतीय अध्यक्ष एमएस सागर और प्रांतीय महासचिव विजेय कोदड़ ने कहा कि 80 हजार के करीब पहाड़ी समुदाय के विद्यार्थी और ़डेढ़ लाख से भी अधिक पढ़े-लिखे बेरोजगार पहाड़ी युवा आंदोलन की राह पर चलने के लिए तैयार हैं।

 
पहाड़ियों के साथ हो रहे भेदभाव और पक्षपात को अब युवा और सहन नहीं करेंगे। इस अवसर पर मूवमेंट के प्रवक्ता एडवोकेट राजिंद्र मेहता ने कहा कि अब लड़ाई आरपार की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed