फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Heavy vehicles will pass by the bridge

पुल से नहीं गुजरेंगे भारी वाहन

Fri, 09 Jan 2015 11:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Fri, 09 Jan 2015 11:43 AM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles will pass by the bridge

बुद्धल तहसील को राजोरी शहर से जोड़ने वाले पुल पर भारी वाहनों के आने-जाने पर रोक लगाए जाने से क्षेत्र में खाने-पीने की वस्तुओं का भारी टोटा महसूस होने लगा है।

विज्ञापन


इसे लेकर स्थानीय लोगों में काफी रोष है। क्षेत्र में अनस नदी पर बने पुल का एक हिस्सा सितंबर माह में आए बाढ़ की भेंट चढ़ गया था। बाढ़ के करीब दो हफ्तों बाद सेना ने लोहे का पुल बना कर यातायात सुचारु बनाया था।
विज्ञापन


लोहे के पुल की क्षमता इतनी नहीं थी कि उस पर भारी वाहन चलाए जाएं। हालांकि इस दौरान भारी वाहन बेरोकटोक आते-जाते रहे। जब भारी वाहनों का आवागमन काफी बढ़ गया तो प्रशासन ने दुर्घटना की आशंका के मद्देनजर पुल से 20 टन से अधिक वजन वाले भारी वाहनों के चलने पर रोक लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बुद्धल यूनाइटेड फ्रंट के चेयरमैन फारूक इंकलाबी और सरपंच बदर दीन ने बताया कि पुल से सामान से लदे भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगने से क्षेत्र में खाने-पीने की वस्तुओं की भारी कमी होने लगी है। आगे बर्फबारी होने की संभावना है।

यदि अब क्षेत्र में राशन और अन्य जरूरी वस्तुओं को जमा नहीं किया गया तो लोगों के लिए भूखे मरने की नौबत आ जाएगी। उन्होंने रोष जताते हुए कहा कि करीब चार माह से भी अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुल के बह गए हिस्से को फिर से नहीं बनाया गया है।

बुद्धल में आटा, चावल, खांड़, मिट्टी का तेल और खाने-पीने का अन्य सामान अभी से खत्म होने लगा है। यदि जल्द ही पुल का पुनर्निर्माण नहीं किया गया तो लोगों को बर्फबारी के बाद कई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

 
इस संबंध में क्षेत्र के एसडीएम ने कहा कि फंड की कमी से पुल का पुनर्निर्माण नहीं हो पा रहा है। वह उच्च अधिकारियों से जल्द फंड उपलब्ध करवाने के लिए बात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed