फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Heavy vehicles will not ply inside Rajouri city

Rajouri News: राजोेरी शहर के अंदर नहीं चलेंगे भारी वाहन

Fri, 24 May 2024 06:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी Updated Fri, 24 May 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles will not ply inside Rajouri city
छठे चरण के मतदान को लेकर यातायात में बदलाव, एडवाइजरी जारी की
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

राजोेरी। छठे चरण के मतदान को लेकर यातायात में बदलाव किया गया है। इसके लिए एडवाइजरी जारी की गई है। इसके तहत 24 मई को कोई भी भारी वाहन (ट्रक, टिपर, डंपर, ट्रैक्टर, लोड कैरियर) राजोेरी शहर के अंदर नहीं चलेंगे। वहीं जीएमसी, दरहाल और थन्नामंडी से आने वाले वाहन जीओएस मैस-शीमा क्रॉसिंग-पंजाचौक के माध्यम से चार्ली टीसीपी मार्ग अपनाएंगे।

कंडी-बुधल-बकोरी-जवाहरनगर से आने वाले वाहन चिल्ड्रन पार्क-जामिया मस्जिद-ग़ुज्जर मंडी के माध्यम से शीमा क्रॉसिंग मार्ग अपनाएंगे। नेशनल हाईवे -144 से राजोेरी टाउन की ओर आने वाले वाहन तारिक ब्रिज-अब्दुल्ला ब्रिज के नीचे से मार्ग को अपनाएंगे। मंजाकोट, थंडिकासी, तंदवाल, वर्कशॉप, पुराने शहर से आने वाले वाहन जो थन्नामंडी मार्ग अपनाने का इरादा रखते हैं, वे पुराने बस स्टैंड से भेला ब्रिज-दरहाली ब्रिज के माध्यम से चलेंगे। पुराने शहर और गुज्जर मंडी से आने वाले वाहन जो जवाहर नगर जाना चाहते हैं, उन्हें भेला ब्रिज-चार्ली टीसीपी-जीओएस मेस-शीमा क्रॉसिंग-पंजाचौक का मार्ग अपनाना होगा। गुज्जर मंडी चौक से जामिया मस्जिद-चिल्ड्रन पार्क होते हुए शीमा क्रॉसिंग की ओर कोई भी वाहन नहीं जाएगा। जनता से अनुरोध है कि वे जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed