{"_id":"60f71bf38ebc3e69824e39ff","slug":"heavy-rainfall-problem-rajouri-news-jmu2398825170","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त
विज्ञापन
सेना की इसी दिवार के नीचे डबने से हुई ब्यक्ति की मौत
- फोटो : RAJOURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। हाल ही में शुई हुई हल्की बूंदाबांदी ने मंगलवार की सुबह भयानक रूप धारण कर लिया, और देखते ही देखते ही करीब तीन घंटे की मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया।
मंगलवार की सुबह बारिश से दूरदराज के गांवों में चार कच्चे मकान ढह गए, और सड़कों पर पस्सिया गिरने से कई स्थानों पर यातायात ठप रहा। इसके अलावा शहर में सनसनी फैल गई कि सेना की एक दीवार गिरने से नगर परिषद के सफाई कर्मचारी की मलबे के नीचे दबकर मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मूसलाधार बारिश के बीच पुराने बस स्टैंड पर सेना की सिग्नल रेजिमेंट की चारदीवारी गिरने से नगर परिषद के एक कर्मचारी की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया है कि पीर कंजू के धनी राम पुत्र लच्छू राम की मौके पर ही मौत हो गई है। उस समय वह बाहर काम कर रहा था, इसलिए गिरती दीवार के नीचे आ गया। धनी राम के शव को मलबे से निकाला गया है। विभिन्न आधिकारिक औपचारिकताएं पूरी कर शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। एक पुलिस अधिकारी ने कर्मचारी की मौत की पुष्टि की और कहा कि घटना की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
उधर, मूसलाधार बारिश से दरहाल के डोडाज निवासी अब्दुल करीम, गब्बर के मुश्ताक अहमद और पंगाई के शकूर अहमद के कच्चे मकानों को क्षति पुहंची है। घरों के अंदर रखा सारा सामान नष्ट हो गया है, लेकिन किसी व्यक्ति को जानी नुकसान नहीं है। वहीं, बुद्धल से गब्बर, समोट से तरगयी, पीड़ी प्रोड़ी, आदि सड़कों पर पस्सी गिरने से यातायात ठप है। मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे के बाद मौसम साफ हुआ और दिन भर तेज धूप का सिलसिला जारी रहा। इतना गर्मी के बाद धूप ने लोगों के फिर से पसीने छुड़ा दिए।