{"_id":"61c621e726db5a356214d408","slug":"health-rajouri-news-jmu250513497","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुशासन सप्ताह: डीसी राजोरी ने जन शिकायतों की स्थिति की समीक्षा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुशासन सप्ताह: डीसी राजोरी ने जन शिकायतों की स्थिति की समीक्षा की
स्वास्थ्य विभाग कोटरांका ने शासन सप्ताह के तहत स्वारी में जन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया
- फोटो : RAJOURI
Link Copied
राजोेरी। सुशासन सप्ताह अभियान के तहत उपायुक्त विकास कुंडल ने शिकायतों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा के लिए शुक्रवार को एक बैठक की। बैठक में बताया गया कि इस वित्तीय वर्ष के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित विभिन्न ऑनलाइन पोर्टलों से प्राप्त 1674 शिकायतों में से अब तक 1604 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है।
विज्ञापन
उपायुक्त ने अब तक प्राप्त एवं निस्तारित शिकायतों की विभागवार रिपोर्ट भी मांगी है। उन्होंने लंबित मामलों को कम करने के लिए अधिकारियों को शिकायतों का दैनिक निपटान सुनिश्चित करने पर जोर दिया और चेतावनी दी कि इस संबंध में कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निपटान का भी आह्वान किया और उन्हें इस उद्देश्य के लिए पूरी तरह से एक अधिकारी को तैनात करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
बैठक में एडीडीसी पवन कुमार, डीएफओ राजोेरी अर्शदीप सिंह, डीएफओ नौशेरा नीलिमा, एडीसी सचिन देव सिंह, एडीसी कालाकोट कृष्ण लाल, एसीआर ताहिर मुस्तफा मलिक, एसीडी सुशील खजूरिया, सीएमओ, डॉ. शमीम उन निसा भट्टी, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी मकबूल हुसैन, एक्सईएन जल शक्ति मुश्ताक अहमद, एक्सईएन पीएमजीएसवाई सुभाष चंद्र के अलावा अन्य संबंधित अधिकारियों ने बैठक में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।