राजोेरी। जिले के पीर पंजाल रेंज के समोट स्थित सेना की रष्ट्रीय राइफल बटालियन ने कंडी में कश्मीर की ओर जा रहे गुज्जर बक्करवाल के लोगों के लिए चिकित्सा और पशु चिकित्सा शिविर लगाया। कोविड महामारी से लड़ने के प्रयासों को जारी रखते हुए और सेना के डॉक्टरों ने उनके पशुओं और उनके परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान उन्हें खानपान में पौष्टिक आहार लेनेे की सलाह दी।
सेना से चिकित्सा अधिकारी और कालाकोट से जाहिदा कौसर और राजोेरी के पशु चिकित्सक विकास खजूरिया और डॉ. शाह रियाज की टीम प्रवासी आबादी की विभिन्न बस्तियों में गई और उनके ढोक पर जाकर चिकित्सा सहायता प्रदान की। इस दौरान 95 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें स्वस्थ रहने के टिप्स बताए। दूसरी तरफ 250 भेड़, 100 घोड़े, 130 गाय, 32 बैल एवं 112 भैंस लाभान्वित हुए। इस दौरान बच्चों के लिए स्टेशनरी का वितरण भी किया गया।