{"_id":"58024a864f1c1bf62d29013e","slug":"health-center-found-hanging-locks","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव वालों को नहीं मिलती स्वास्थ्य सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव वालों को नहीं मिलती स्वास्थ्य सुविधा
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
जांच
- फोटो : Bureau
जिले के दरहाल चिकित्सा ब्लाक के एक स्वास्थ्य केंद्र में बीएमओ के औचक दौरे के दौरान केंद्र में ताले लटकते पाए गए। जानकारी के अनुसार बीएमओ दरहाल डा. इकबाल मलिक को पिछले काफी समय से शिकायतें मिल रही थी कि स्वास्थ्य केंद्र भंगाई में कर्मचारी समय पर नहीं पहुंचते हैं।
अक्सर केंद्र में ताले लटकते मिलते हैं। बार-बार मिलने वाली शिकायतों का संज्ञान लेते हुए बीएमओ ने शनिवार को केंद्र में औचक दौरा किया तो पाया कि केंद्र में ताले लटक रहे हैं। केंद्र के बाहर खड़े मरीजों ने बीएमओ को बताया कि अक्सर यह केंद्र बंद ही रहता है।
जब कभी खुलता भी है तो एक या दो कर्मचारी ही मिलते हैं। गरीब लोगों को न स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं और न ही यहां से दवाएं मिलती हैं। बीएमओ ने बताया कि इस प्रकार से ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों को क्षमा नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
गैर हाजिर फार्मासिस्ट जहीर अहमद, एफएमपीएचडब्ल्यू नसरीन अख्तर और शगुफ्ता शाहीन को तत्काल निलंबित करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
उन्होंने दूरदराज के क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों के स्वास्थ्य कर्मियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि वह अपनी ड्यूटी में किसी प्रकार की कोताही न बरते। बीएमओ ने चेतावनी देते हुए कहा कि इस प्रकार के औचक दौरे भविष्य में भी जारी रहेंगे।