{"_id":"6a329de0b102dbf5d706970c","slug":"goc-of-white-knight-corps-reviews-security-scenario-along-loc-in-rajouri-jammu-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri: एलओसी पर बढ़ी सतर्कता, नौशेरा सेक्टर पहुंचे व्हाइट नाइट कोर के कमांडर; सीमा सुरक्षा का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri: एलओसी पर बढ़ी सतर्कता, नौशेरा सेक्टर पहुंचे व्हाइट नाइट कोर के कमांडर; सीमा सुरक्षा का लिया जायजा
Wed, 17 Jun 2026 06:51 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला, नेटवर्क राजोरी
अमर उजाला, नेटवर्क राजोरी
Published by: Nikita Gupta
Updated Wed, 17 Jun 2026 06:51 PM IST
सार
जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल पी.के. मिश्रा ने राजोरी के नौशेरा सेक्टर में एलओसी के अग्रिम इलाकों का दौरा कर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की।
विज्ञापन
सुरक्षाबल
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल पी. के. मिश्रा ने बुधवार को राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के अग्रिम इलाकों का दौरा कर सुरक्षा स्थिति और जवानों की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन
इस दौरान उनके साथ ऐस ऑफ स्पेड्स डिवीजन के जीओसी मेजर जनरल कौशिक मुखर्जी भी मौजूद रहे। सेना के अधिकारियों ने उन्हें क्षेत्र में तैनात सैनिकों की मौजूदा तैनाती, निगरानी व्यवस्था और परिचालन क्षमताओं को मजबूत करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
विज्ञापन
व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया पर बताया कि दौरे का उद्देश्य एलओसी पर सुरक्षा माहौल का आकलन करना और तैनात सैनिकों की युद्धक क्षमता की समीक्षा करना था।
दौरे के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल मिश्रा ने अग्रिम चौकियों पर तैनात जवानों से मुलाकात की और उनके उच्च मनोबल, समर्पण तथा सीमा की सुरक्षा के प्रति सतर्कता की सराहना की। उन्होंने कहा कि जवानों की प्रतिबद्धता और सजगता देश की सीमाओं की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
विज्ञापन