फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Gas cylinder leakage fire

गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग

Thu, 04 Dec 2014 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Thu, 04 Dec 2014 12:48 AM IST
विज्ञापन
Gas cylinder leakage fire

शहर के पुराने बस अड्डे से करीब 500 मीटर की दूरी पर एलपीजी सिलेंडर के लीक होने से लगी आग ने होटल सहित दो दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जब तक दमकल वाहन मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाता, तब तक दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जल कर राख का ढेर बन चुका था।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह करीब आठ बजे जर्री होटल में गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। करीब आधे घंटे में ही आग होटल के साथ सटी एक मोबाइल की दुकान तक जा पहुंची। स्थानीय लोगों ने आग की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी।
विज्ञापन


करीब आघे घंटे में पुलिस और दमकल वाहन बस अड्डे पर तो पहुंच गए, लेकिन आग वाले स्थान तक वाहन नहीं पहुंच पाए। बाजार तंग होने के कारण दमकल वाहन को बस अड्डे पर ही रोकना पड़ा। करीब आधे घंटे बाद किसी तरह पाइपों का प्रयोग कर दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक दमकल कर्मचारी आग पर काबू पाने के लिए कार्य शुरू कर पाते, आग ने होटल और मोबाइल की दुकान में करीब सात लाख रुपये के सामान को जला कर राख का ढेर बना दिया था। होटल मालिक इशफाक जर्री ने बताया कि उनके होटल में आग से लकड़ी का फर्नीचर और खाने-पीने की वस्तुएं सहित फ्रीज जल चुका है। वहीं मोबाइल दुकान के मालिक रिक्की गुप्ता के अनुसार, उनकी दुकान में लैपटॉप, कंप्यूटर, मोबाइल एक्सेसरीज और लाखों रुपये के मोबाइल जल कर राख बन गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed