फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Furniture Presented by Army in School

सेना ने स्कूल में भेंट किया फर्नीचर

Sun, 28 Sep 2014 01:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ राजोरी
ब्यूरो, अमर उजाला/ राजोरी Updated Sun, 28 Sep 2014 01:35 AM IST
विज्ञापन
Furniture Presented by Army in School
सरकारी स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के लिए आपरेशन सद्भावना के तहत सेना कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करती रहती है। इसी कड़ी में सेना द्वारा एक और कदम आगे बढ़ाते हुए शहर के मिठ्ठीदारा प्राइमरी स्कूल में फर्नीचर भेंट किया गया।
विज्ञापन


सेना की राष्ट्रीय राइफल बटालियन द्वारा स्कूल में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान स्कूल में बच्चों को बैठने के लिए डेस्क, आलमारियां और कुर्सियां भेंट की गईं। वहीं इस अवसर पर क्षेत्र के सरपंच और स्कूल के हेड मास्टर ने सेना के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह स्कूली बच्चों के लिए बहुत लाभदायक साबित होगा। वहीं उन्होंने भविष्य में भी सेना से इस प्रकार की सहायता की आशा व्यक्त करते हुए कहा कि सेना द्वारा किए जा रहे कार्यों को क्षेत्र के लोग कभी नहीं भूल पाएंगे।
विज्ञापन


उधर, एसएसपी पुंछ शमशीर हुसैन ने पुंछ के पुलिस लाइन में जिले के बाढ़ पीड़ित परिवारों के 50 बच्चों को किताबें,कापियां और वर्दियां वितरित की। इस अवसर पर  बाढ़ पीड़ितों को जम्मू कश्मीर पुलिस विशेष कर पुंछ पुलिस द्वारा हर प्रकार से सहायता करने का आशवासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed