{"_id":"686ed5aa225c926aca07b42f","slug":"four-suspects-seen-near-the-line-of-control-in-rajouri-rajouri-news-c-272-1-raj1001-104983-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: राजोरी में नियंत्रण रेखा के पास दिखे चार संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: राजोरी में नियंत्रण रेखा के पास दिखे चार संदिग्ध
विज्ञापन
पुलिस और एसओजी ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर शुरू किया तलाशी अभियान
राजोेरी से एसएसपी और डीआईजी पुलिस और सेना के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। जिले के नियंत्रण रेखा से सेट लाम इलाके के जंगली क्षेत्र में बुधवार शाम संदिग्ध देखे जाने के बाद बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है। इस दौरान पुलिस और सेना के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। हालांकि देर रात तक कोई भी संदिग्ध हत्थे नहीं चढ़ा था।
सूत्रों के अनुसार लाम के लोहा कठा क्षेत्र में सेना ने ड्रोन की मदद से चार संदिग्ध लोगों को घूमते हुए देखा। इसके बाद तत्काल इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। इसमें सेना के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी और सीआरपीएफ मौजूद हैं।
संयुक्त रूप से चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान ड्रोन और खोजी कुत्तों की मदद भी ली गई है। सूत्रों की मानें तो इस बड़े सर्च ऑपरेशन में राजोेरी से एसएसपी और डीआईजी पुलिस और सेना के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।