{"_id":"e89cb73683c74732c12196969c0e07a2","slug":"four-animal-traffickers-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार पशु तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार पशु तस्कर गिरफ्तार
ब्यूूूराे/अमर उजाला, राजाेरी
Updated Sun, 14 Feb 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशु तस्करों के खिलाफ छेड़ी गई विशेष मुहिम के तहत जिला पुलिस ने शनिवार को चार पशु तस्करों को दबोच लिया। पुलिस ने तस्करों के कब्जे से चार पशुओं को भी छुड़ा लिया है।
विज्ञापन
एसएसपी राजोरी राजेश्वर सिंह के अनुसार धर्मसाल पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर पशुओं के साथ राजोरी की तरफ जा रहे हैं। एसएचओ धर्मसाल मोहम्मद रफीक की पुलिस टीम ने धर्मसाल के दवान क्षेत्र में विशेष नाका लगा रखा था। वहीं नाके के दौरान पुलिस ने दो टाटा मोबाइल वाहनों को जांच के लिए रोका तो पाया कि उनमें पशु लदे हुए हैं।
विज्ञापन
कार्रवाई करते हए पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर उनमे सवार चार तस्कर विजेय कुमार निवासी पौनी रियासी, संजीव कुमार निवासी बाजाबाई सुंदरबनी, मोहम्मद जावेद निवासी घन्नीदार राजोरी और मोहम्मद अल्यास निवासी राजोरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वाहनों में लदे चार पशुओं को भी छुड़ा लिया है।
विज्ञापन