{"_id":"1f963b1284a573d141a147b7eeac329e","slug":"follow-the-ideals-of-vivekananda-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवेकानंद के आदर्शों को अपनाएं युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवेकानंद के आदर्शों को अपनाएं युवा
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Tue, 13 Jan 2015 11:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उनके बताए रास्ते पर युवाओं को चलने के लिए प्रेरित किया गया। राजोरी, सुंदरबनी सहित जिले में कई स्थानों पर विवेकानंद की जयंती मनाई गई।
विज्ञापन
राजोरी में यह कार्यक्रम समाजसेवी योगेश शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। इसमें बड़ी संख्या में युवाओं व वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया। इस अवसर पर लोगों ने विवेकानंद को श्रद्धासुमन भी अर्पित किए। शर्मा ने कहा कि युवाओं को विवेकानंद के बताए रास्ते पर सच्चाई और ईमानदारी से चलना चाहिए।
विज्ञापन
सुंदरबनी में आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस भाजयुमो जिला प्रधान संजय शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे। मोर्चा के सदस्यों ने विवेकानंद की प्रतिका पर पुष्प अर्पित किए। साथ ही उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से डिग्री कालेज में जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन