{"_id":"6127efdd8ebc3e06046cdb49","slug":"flood-rajouri-news-jmu24235403","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ में फंसा टेंपो ट्रैवलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ में फंसा टेंपो ट्रैवलर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। जिले के सुदूर खवास इलाके में बुधवार शाम अचानक आई बाढ़ से करीब 13 यात्री और ड्राइवर बाल बाल बच गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि खवास और कालाकोट इलाके में भारी बारिश के कारण एक टेंपो ट्रैवलर कालाकोट गांव से मोघला और त्रेदु होते हुए खवास जा रहा था।
गाड़ी जब त्रेदु के आगे पट्टी नाला पर पहुंची तो नाले में जलस्तर बढ़ रहा था। जलस्तर बढ़ने से पहले चालक ने नाले के बीच से टेंपो को निकालने की कोशिश की। लेकिन, जैसे ही वाहन नाले के बीच में पहुंचा, पानी के तेज बहाव ने वाहन को नीचे धकेलना शुरू कर दिया।
वाहन में सवार यात्री मदद के लिए चिल्लाने लगे। उनमें से कुछ यात्री वाहन की छत पर चढ़ गए। स्थानीय लोगों ने रस्सी की मदद से यात्रियों को फंसे वाहन से बाहर निकाला। उन्होंने चालक को भी बचा लिया। कुछ दूरी तक वाहन बह गया, और फिर बोल्डर में फंस गया। इस दौरान नाले के दोनों ओर कई वाहन काफी देर तक सड़क पर फंसे रहे। पट्टी नाले में जलस्तर कम होने के बाद ही वे सभी वाहन रवाना हुए।
विज्ञापन
बता दें कि खवास और त्रेदु क्षेत्र के लोग लंबे समय से इस नाले पर पुल की मांग कर रहे हैं। लेकिन, उनकी मांग को सरकार ने अभी तक पूरा नहीं किया। जिसके चलते लोगों को अक्सर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार लोग नाले को पार करने में सफल नहीं होते, और उनके काम अधर में लटके रह जाते हैं। स्थानीय लोगों ने उपराज्यपाल से गुहार लगाते हुए कहा कि वे नाले पर तत्काल पुल के निर्माण के लिए निर्देश जारी करें।