फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   FIR against students

छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Fri, 13 Mar 2015 11:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Fri, 13 Mar 2015 11:58 AM IST
विज्ञापन
FIR against students

पुलिस ने बीजीएसबी विवि के छात्रों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


एसएचओ राजोरी यशपाल सिंह जम्वाल ने बताया कि बुधवार को सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को शांत करवाने के हर संभव प्रयास के बाद भी छात्रों ने प्रदर्शन खत्म नहीं किया था।

इतना ही नहीं ड्यूटी कर रही पुलिस पर छात्रों ने पत्थर और खाली बोतलें भी फेंकी थी। छात्रों ने कानून को अपने हाथ में लेकर बवाल मचाया था। एसएचओ ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात करीब 40-50 छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दिया है। एसएचओ के अनुसार, पुलिस के पास छात्रों द्वारा पथराव करने का वीडियो भी मौजूद है।
विज्ञापन


छात्रों की पहचान भी कर ली गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, वीरवार को पुलिस और परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से विवि रूट पर अधिक किराया वसूलने व ओवरलोडिंग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान छेड़ते हुए करीब पांच वाहनों के चालान काटे और मौके पर जुर्माना भी वसूला।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि बुधवार को विवि के छात्रों ने विश्वविद्यालय मार्ग की खस्ताहाल सड़क और वाहनों में अधिक किराया वसूले जाने के खिलाफ  विश्वविद्यालय मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed