फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   farmers learnt the new teqhnice

संकर बीज उत्पादन को किया जागरूक

Fri, 22 Jan 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Fri, 22 Jan 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
farmers learnt the new teqhnice
जिले के विभिन्न क्षेत्रों के किसानों को जागरूक करने के मकसद से एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय और प्रौद्योगिकीजम्मू के राजोरी स्थित क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान स्टेशन द्वारा आयोजित शिविर में किसानों को संकर बीज उत्पादन एवं क्वालिटी प्रोटीन वाले मक्का के उत्पादन के बारे प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन


शहर के मिहाड़ी गांव में आयोजित शिविर में ग्रामीण किसानों की सामाजिक आर्थिक उत्थान के लिए उद्ययमिता के अवसरों नामक प्रोजेक्ट के तहत किसानों को संकर मक्का बीज उत्पादन तकनीक के बारे बताया गया।
विज्ञापन


वहीं इस अवसर पर प्रोजेक्ट के मुख्य जांचकर्ता डा. विकास शर्मा ने मानव आहार में क्वालिटी प्रोटीन वाले मक्का के महत्व पर बल देते हुए कहा कि आदिवासी किसानों के भोजन में मक्का मूल रूप से प्रयोग होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इस अवसर पर डा. दीपक कुमार ने एकीकृत रोग प्रबंधन प्रथाओं के उपयोग पर बल देते हुए किसानों को आम बीमारियों के प्रबंधन के बारे में जागरूक किया।

शिविर में उपस्थित डा. सौरव गुप्ता (जुनियर साइंटिस्ट कीट विज्ञान) ने किसानों को कीट नियंत्रण के दृष्टिकोण का पालन करने के लिए किसानों को प्रेरित किया। वहीं इस अवसर पर डा. राजेश कुमार, डा नरेन्द्र पनोत्रा ने भी किसानों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed