ड्यूटी छोड़कर घास काटने चले गए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला प्रशासन ने थन्नामंडी म्यूनिसिपल कमेटी में कार्यरत 13 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सभी नौकरी से गैर हाजिर पाए गए। हैरानी की बात तो यह है कि कमेटी कार्यालय में अधिकारियों सहित कुल 17 लोग हैं, जिनमें से 13 नदारद थे। यही नहीं, कर्मचारी ड्यूटी के वक्त थन्नामंडी से दूर राजोरी के फतेहपुर में अपने ही विभाग के अधिकारी (जो जम्मू में कार्यरत हैं) के खेतों में घास काट रहे थे। जानकारी मिलते ही राजोरी के उपायुक्त ने थन्नामंडी के एसडीएम को जांच के आदेश जारी कर दिए।जानकारी के अनुसार, सभी कर्मचारी खेतों में घास काटने में जुटे हुए थे। अमर उजाला की टीम ने जब इनसे पूछताछ करने की कोशिश की तो कई मौके से फरार हो गए। इसके बाद इसकी जानकारी जिला प्रशासन को दी गई। इसके बाद डीसी ने थन्नामंडी के एसडीएम को जांच के आदेश दिए। थन्नामंडी के एसडीएम अश्विनी कुमार से बात करने पर उन्होंने बताया कि डीसी के आदेश आने के बाद म्यूनिसिपल कमेटी के कार्यालय में छापा मारा गया। यहां 17 में से 13 लोग नदारद थे। म्युनिसिपल कमेटी के ईओ को भी नोटिस जारी किया गया है, जबकि 13 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। साथ ही जांच भी शुरू कर दी गई है।यह पूछने पर कि कर्मचारी किसी अधिकारी के खेतों में ड्यूटी के वक्त घास काट रहे थे तो उन्होंने कहा कि इसकी जांच की जा रही है। यदि जांच में ऐसा ही निकला तो नियम के तहत सबके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त जतिंदर सिंह ने कहा कि एसडीएम को जांच करने के लिए कहा गया है।
जांच पूरी होने के बाद यदि कोई दोषी पाया गया तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि नौकरी से यह लोग गैर हाजिर पाए गए हैं, लेकिन गैर हाजिरी के वक्त यह लोग किसी अधिकारी के घर काम कर रहे थे, इसका पता जांच के बाद
ही चलेगा।