{"_id":"58ab467b4f1c1b0a53b23a11","slug":"every-day-six-hours-get-electricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर दिन मात्र छह घंटे ही मिल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर दिन मात्र छह घंटे ही मिल रही बिजली
ब्यूरो/अमर उजाला,सुंदरबनी
Updated Tue, 21 Feb 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरबनी में बिजली कटौती के कारण की जाने बाली अनियमित कटौती के कारण विद्यार्थियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आम जनता भी बिजली कटौती के कारण परेशान है।
विज्ञापन
विद्यार्थियों का कहना है कि अब कुछ दिनों बाद उनकी वार्षिक परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। रात और सुबह विभाग की तरफ से बिजली की अनियमित कटौती की जा रही है। परीक्षाओं की तैयारियां करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
संजीव कुमार, पंकज कुमार, राकेश, नीरज, साक्षी, अनिता आदि का कहना है कि बिजली विभाग अचानक बिजली बंद कर देता है।बिजली विभाग के आला अधिकारियों से गुहार लगाई कि सुबह तथा शाम के समय बिजली की अनियमित कटौती को बंद की जाए ताकि वह वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी कर सकें।
विज्ञापन
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर तीन दिनाें में की अघोषित कटौती को कम नहीं किया तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। विद्यार्थियों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को आड़े हाथों लेते हुए 24 घंटे में केवल छह घंटे ही बिजली की सप्लाई हो रही है। बिजली की आंख मचौली चल रही है। इस खस्ता हालत के लिए विद्युत विभाग के साथ जिला प्रशासन और राज्य सरकार जिम्मेदार है। बिजली की किल्लत का आम लोगों को सामना करना पड़ रहा है।