फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   encrochment

सुंदरबनी नगर के मुख्य बाजारों में अतिक्रंमण से राहगिर हो रहे परेशांन प्रशासन मूकदर्शक

विज्ञापन
encrochment
सुंदरबनी। नगर के मुख्य बाजारों की सड़कों पर दुकानदारों किए जा रहे अतिक्रमण के कारण सड़कें सिकुड़ती जा रही हैं। ऐसे में राहगीरों को कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी तरफ प्रशासन की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही है।
विज्ञापन

सुंदरबनी नगर के मिनी बस अड्डे से उपजिला अस्पताल जाने वाले मार्ग पर एक तो सड़कों पर सामान लगे रहने के कारण परेशानियां हो रही हैं। दूसरा उक्त मार्ग के दोनों किनारों पर छोटे वाहनों को खड़े कर देने के कारण और भी दिक्कतें बढ़ जाती हैं, जिसमें सबसे ज्यादा परेशानी तो लोगों को उस समय होती हैं, जब किसी बीमार या सड़क दुर्घटना के दौरान घायल को उपजिला अस्पताल पहुंचाना पड़ता है। क्योंकि सड़कों पर अतिक्रमण के कारण वहां से वाहनों का गुजरना मुश्किल हो रहा है। इस संबंध में स्थानीय निवासियों प्रदीप कुमार, अशोक कुमार, राकेश कुमार, यशपाल, सुरेंद्र कुमार, नरेश कुमार आदि ने प्रशासन से गुहार लगाई कि सुंदरबनी नगर के मुख्य बाजारों से अतिक्रमण हटवाकर लोगों की परेशानियों से निजात दिलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed