{"_id":"125ca93f41418ab0809e72d502ad2ec4","slug":"encompass-blocked-roads-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क जाम कर धरना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क जाम कर धरना
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Wed, 11 Mar 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
बिजली संकट को लेकर मंगलवार को शहर के खेवरा क्षेत्र वासियों ने घंटों सड़क जाम कर विभाग के खिलाफ धरना दिया। वहीं बेला कालोनी वासियों ने भी बिजली की अघोषित कटौती पर प्रदर्शन कर रोष जताया।
विज्ञापन
खेवरा वासियों ने जिला अस्पताल मार्ग जाम कर धरना दिया और प्रदर्शन करते हुए बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। इस अवसर पर स्थानीय निवासी मुश्ताक बट्ट, अंजूम खान, बशीर हुसैन, रफीक अहमद, रोहित कुमार आदि लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन
लोगों ने कहा कि दो हफ्ते में कई बार एक्सईएन कार्यालय जाकर अघोषित कटौती पर रोक लगाने की गुहार लगाने के बाद भी किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की तो मजबूर होकर लोगों को प्रदर्शन का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
उधर, शहर के वार्ड नं. दो बेला कालोनी वासियों ने भी बिजली की अघोषित कटौती पर प्रदर्शन करते हुए विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
इस मौके पर स्थानीय निवासी अमजद मलिक, फिजान बट्ट, आफताब मीर, खुर्शीद अनवर आदि ने कहा कि करीब दो हफ्तों से उन्हें बिजली की अघोषित कटौती की मार झेलनी पड़ रही है।
24 घंटे में केवल तीन या चार घंटे ही बिजली रहती है। उन्होंने जिला प्रशासन व विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही अघोषित कटौती पर रोक नहीं लगाई गई तो उग्र प्रदर्शन करेंगे।