{"_id":"2976c4b523f4fd159899e23fc0b6e3b8","slug":"electricity-problem-in-rajouri-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली संकट से मचा हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली संकट से मचा हाहाकार
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के दरहाल क्षेत्र में बिजली पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं की भारी किल्लत को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन व संबंधित विभागाें के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए जल्द सप्लाई को सुचारु बनाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
वरिष्ठ नेता करामत मलिक, इकबाल मलिक की अध्यक्षता में स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले करीब दो हफ्तों से उन्हें पीएचई की पाइपाें से पानी नहीं मिला है।
पीएचई सप्लाई प्रभावित होने से उन्हें कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। घरों में शौचालय जाने के लिए पानी उपलब्ध नहीं है। उधर, बिजली की अघोषित कटौती को लेकर भी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
बार-बार बिजली की आंख मिचोली के चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। व्यापारियाें के कामकाज पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है।
वहीं सरकार राशन की किल्लत को लेकर लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। तीन महीनों से लोगों को सरकारी राशन नहीं मिला है।
गरीब लोगों के घरों में भूखे रहने की नौबत आ रही है। वहीं प्रदर्शकारियों ने जिला प्रशासन व राज्यपाल से गुहार लगाते हुए कहा कि वह तुरंत बुनियादी सुविधाएं प्रदान करें।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि अगर उन्हें जल्द ही बुनियादी सुविधाएं नहीं मिलती हैं, तो वो आने वाले समय में उग्र प्रदर्शन करेंगे। जिसकी जिम्मेदारी सरकार की ही होगी।