{"_id":"6664ed7ed9224b845a0cb7c6","slug":"electricity-cut-in-rajauri-rajouri-news-c-272-1-raj1001-102253-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: झुलसा देने वाली गर्मी में बिजली कटौती ने बढ़ाई दिक्कतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: झुलसा देने वाली गर्मी में बिजली कटौती ने बढ़ाई दिक्कतें
Sun, 09 Jun 2024 05:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
Updated Sun, 09 Jun 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
शहर या आसपास के इलाकों में तीन से चार घंटे ही हो पा रही बिजली आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। झुलसा देने वाली गर्मी के बीच बिजली की कटौती से लोगों के पसीने छूट रहे हैं। शहर में फाॅल्ट और ट्रिपिंग से मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं, देहात में हाल सबसे ज्यादा खराब हैं। राजोरी शहर या आसपास के इलाकों या जिले के अन्य ब्लाॅक क्षेत्रोें में तो तीन से चार घंटे ही आपूर्ति हो रही है। अन्य कस्बों में भी यही स्थिति है। रात में लोग ठीक से सो नहीं पा रहे।
पिछले कुछ दिनों से बिजली की आंखमिचौली चलती आ रही है। शहर और आसपास के क्षेत्रोें में रात को कई बार घंटे के लिए बिजली गुल होती है। इसके बाद सुबह से शाम तक बार बार कई कई घंटे के लिए बिजली बंद रहती है। कई जगह लोगों के इंवर्टर भी ठीक से चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में उनको परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। देहात के क्षेत्रोें में भी घंटों कटौती का सिलसिला चल रहा है। राजोरी जिले के कई क्षेत्रोें में पिछले कई दिनोें से 24 घंटे में केवल तीन से चार घंटे ही आपूर्ति दी जा रही है। बिजली की कमी के चलते किसान अपनी फसलों की सिंचाई भी नहीं कर पा रहे हैं। इस समय ज्यादातर खेतों में मक्का की फसल खड़ी है, परंतु सिचाई नहीं हो पा रही है। लोगों का कहना है कि विद्युत विभाग में तैनात कर्मचारी फोन नहीं उठाते हैं और कई शहर और अन्य कई क्षेत्रों में जबरदस्त कटौती हो रही है। बुद्धल, थन्नामंडी, दरहाल आदि गांवों के ग्रामीणों ने बताया कि केवल चार घंटे सप्लाई मिल रही है। वह भी रुक-रुक कर और लगातार अघोषित कटौती हो रही है। ग्रामीणों के मुताबिक शाम होते ही विभाग रोस्टिंग का हवाला देकर रात में बिजली कई-कई घंटे गुल रखता है। बमुश्किल 3 से 4 घंटे ही आपूर्ति मिल पा रही है। वहीं राजोरी शहर हो या गांव सभी निवासियों ने डीसी राजोरी और विभाग के उच्च अधिकारियों से बिजली कटौती पर अंकुश लगाने की गुहार लगाई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही कटौती पर रोक नहीं लगी तो प्रदर्शन का सहारा लेंगे।