फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   education

ऑनलाइन परीक्षा के लिए विद्यार्थियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
education
राजोरी। सरकारी पीजी कालेज के छात्र-छात्राएं लगातार ऑनलाइन परीक्षा की मांग कर रहे हैं। इसके लिए छात्र-छात्राएं सोशल मीडिया में विरोध प्रदर्शन भी कर रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले ही कुछ छात्रोें ने प्रिंसिपल से भी अपनी मांगों का ज्ञापन दिया था। छात्र-छात्राओं का कहना है कि सरकार उनकी मांगों पर विचार नहीं कर रही है।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन परीक्षा की मांग के लिए धरना-प्रदर्शन किया। कालेज के छात्र-छात्राओं का कहना है कि लगातार ऑनलाइन परीक्षा की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार नहीं मान रही है। छात्राओं का कहना है कि कोरोना काल में लगातार केस बढ़ रहे थे और तब कक्षाएं बंद कर ऑनलाइन पढ़ाई कराई गई। अब ऑफलाइन परीक्षा देने का सवाल ही पैदा नहीं होता। छात्र-छात्राओं ने कहा कि सरकार बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। रोष प्रकट करते हुए कहा कि सरकार से मांग करते हैं कि जल्द ऑनलाइन परीक्षा कराए। नहीं तो आने वाले समय में प्रदर्शन तेज किया जाएगा। जब तक सरकार ऑनलाइन परीक्षा लेने के लिए आदेश जारी नहीं करती विद्यार्थी प्रदर्शन करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed