फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   education

बीजीएसबीविवि को 56 रैंक में रखा गया

विज्ञापन
education
राजोरी। बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय (बीजीएसबीयू) को शिक्षा मंत्रालय की एक पहल अटल रैंकिंग ऑफ़ इंस्टिट्यूशन्स ऑन इनोवेशन अचीवमेंट्स (एआरआईआईए) 2021 में 438 विश्वविद्यालयों में से 56 रैंक में रखा गया है।
विज्ञापन

बीजीएसबीयू को इनोवेशन अचीवमेंट्स, एआरआईआईए-2021 पर अटल रैंकिंग में सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त विश्वविद्यालयों की श्रेणी में प्रॉमिसिंग बैंड में रखा गया है। इस श्रेणी में रखे गए अन्य विश्वविद्यालयों में कश्मीर विश्वविद्यालय और जम्मू विश्वविद्यालय शामिल हैं। कुलपति प्रोफेसर अकबर मसूद ने इस शैक्षणिक उपलब्धि पर विश्वविद्यालय स्टाफ को बधाई दी और कहा कि यह हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है कि विश्वविद्यालय को सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त की श्रेणी में बैंड प्रॉमिसिंग में रखा गया है। एआरआईआईए पर संस्थानों की अटल रैंकिंग नवाचार से संबंधित संकेतकों पर शैक्षणिक संस्थानों और विश्वविद्यालयों को व्यवस्थित रूप से रैंक करती है। एआरआईआईए सभी प्रमुख संकेतकों पर विचार करता है जो विश्व स्तर पर दुनिया में सबसे नवीन शिक्षा संस्थानों और विश्वविद्यालयों को रैंक करने के लिए उपयोग किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed