फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   education

चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहते हैं 12वीं कक्षा के चौथे टॉपर

विज्ञापन
education
मोहम्मद आफताब
राजोरी। राज्य शिक्षा बोर्ड की तरफ से जारी 12वीं कक्षा के परिणाम में बुद्धल निवासी महक ने 91 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय शिक्षकों और माता-पिता को दिया है। उनका लक्ष्य डॉक्टर बनने का है। उनकी इस सफलता पर स्कूल प्रशासन भी काफी खुश है और उन्हें बधाइयां दे रहा है।
विज्ञापन

बुद्धल निवासी महक जबीन मीर पुत्री क़यूम मीर ने 459 यानी 91 प्रतिशत अंक प्राप्त करके भी डॉक्टर बनने क़ी बात कहते हुए बताया कि डॉक्टर बन कर गरीब लोगों की सेवा करना ही उनका एक मुख्य मकसद है । उधर सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल बुद्धल से 89 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर छात्र उमर फारूक पुत्र मोहम्मद फारूक ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों की मेहनत और माता-पिता के आशीर्वाद को देते हुए कहा कि उनका सपना डॉक्टर बनना है। अब उन्हें भरोसा है कि वे एक अच्छे डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करेंगे।
विज्ञापन

कोटरंका से आफताब अहमद पहले ऐसे छात्र हैं जिन्होंने मेरिट सूची में अपना नाम पाया है। अमर उजाला से विशेष बातचीत में आफताब ने बताया कि उन्होंने 12वीं कक्षा में कॉमर्स विषय में पढ़ाई की है। अपने शिक्षकों की मेहनत, माता-पिता के आशीर्वाद और खुदा की मेहरबानी से 422 अंक (84.4 प्रतिशत) प्राप्त करके मेरिट लिस्ट में चौथा स्थान पाया है। अच्छी सफलता का श्रेय उन्होंने शिक्षक सत्य भूषण को दिया और बताया कि कोविड-19 के दौरान जब स्कूल बंद थे और बच्चे घर में तैयारी कर रहे थे। उस दौरान भी सत्य भूषण सर ने उन्हें दिशा निर्देश दिए। ऑनलाइन पढ़ाई करने में बहुत मदद की और इसी कारण इतने अच्छे अंक लेने में सफल हो गए हैं। आफताब अहमद ने बताया कि उनका बचपन से ही चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का सपना है और वो अवश्य सपने में सफल होकर एक नामी चार्टर्ड अकाउंटेंट बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed